 |
| टोंगरा थाना प्रभारी बेड़ा ग्राम में निशुल्क मास्क लोगों को वितरण करते अन्य पुलिस कर्मियों के साथ |
ग्राम समाचार, दुमका । मसलिया क्षेत्र के टोंगरा थाना गुरुवार को प्रभारी दिनेश सिंह व शास्त्र बल के द्वारा बोड़ा ग्राम में होमक्वारंटाइन किये गए मजदूरों के परिवारों व मजदूरों के बीच शारिरिक दूरी का खयाल रखते हुए मास्क का वितरण किया गया। मास्क वितरण के बाद सभी को इसे पहन कर ही किसी काम के लिए बाहर जाने को कहा गया। बगैर मास्क लगाए कहीं जाने की अनुमति नहीं है। कोरोना से बचाव मास्क, शारीरिक दूरी, बार बार साबुन से हाथ धोने को हथियार बताया। वहीं कोरेण्टाइन में रह रहे लोगों को भी धन्यवाद देते हुए कहा जो कि सभी नियम पूर्वक चौदह दिनों तक रह रहे हैं। कोरोना से मुक्ति के लिए दृढ़ निश्चय व और आपसी सहयोग बेहद जरूरी है। सबका प्रयास एक दिन रंग लाएगा औऱ हम सब निश्चित कोरोना को हरा पाने में समर्थ रहेंगे। मौके पर कई जवान भी मौजूद रहे।
केसरीनाथ यादव, मसलिया(दुमका)
Editor -
केसरीनाथ यादव, दुमका
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें