ग्राम समाचार पथरगामाः- मंगलवार को अंचलाधिकारी राजू कमल के द्वारा बिहार झारखंड बॉर्डर स्थिति विधि व्यवस्था हेतु उरकुसिया चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया।अंचला अधिकारी ने बताया कि यहां पर आठ 8 घंटे की तीन पालियों में पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है।इस चेक नाके पर बिहार से झारखंड आने वाले तथा झारखंड से बिहार जाने वाले पर सख्ती के साथ रोक लगाया गया है।वरीय पदाधिकारी के आदेश अनुसार बॉर्डर को बिल्कुल सील कर दिया गया है।
अमन राज पथरगामा (गोड्डा)|
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें