पुलिस उप-महानिरीक्षक ने जिले के बिहार से सटे सीमा का किया निरीक्षण

ग्राम  समाचार (गोड्डा)। बुधवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक संथाल परगना क्षेत्र, दुमका एवं पुलिस अधीक्षक, गोड्डा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं परिचारी  प्रवर द्वारा संयुक्त रूप से गोड्डा जिले के अंतरराज्यीय चेकपोस्टों खटनई, कोरियाना, सनौर, उरकुसिया, दिग्घी, हनवारा, खुर्द डुमरिया, विश्वासखानी एवं चखमजा चेकपोस्टों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान चेकपोस्ट में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी,  सस्त्र बल, स्वास्थ्य कर्मी की चेकिंग की गयी। उनके रहने का स्थल, खाने की व्यवस्था की भी जांच की गई। साथ ही  सेनेटाइजर तथा मास्क लगाने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बल को सीमावर्ती राज्य बिहार से आने वाले व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने एवं बिहार के भागलपुर, बांका जिला से कोई व्यक्ति प्रवेश न करें, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी कार्यरत कर्मियों को भी social distancing का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया।

- ग्राम समाचार (गोड्डा)।

Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

1 comments: