Pathargama News: लॉक डाउन के दौरान किया जा रहा है ऋण वसुली

प्राइवेट फाईनेन्स के लोग
 ग्राम समाचार,पथरगामा,(गोड्डा)।   एक ओर जहां तमाम जनता और प्रशासनिक पदाधिकारी महामारी कोरोना वायरस से युद्ध लड़ रहे हैं वहीं दूसरी ओर प्राइवेट फाइनेंस कंपनी वाले गरीब महिलाओं से कर्जा वसूली कर रही है।

मालूम हो कि आज मंगलवार को तेतरिया टीकर में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के दो व्यक्ति महिला मंडल ग्रुप की महिला के घर आ धमके और पैसे की मांग की जाने लगी।महिला ग्रुप से ऐसी महिलाएं जुड़ी हुई है जो मजदूरी पेशे से आती है।

ऐसे में जबकि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए लॉक डाउन चल रहा है लोग घरों में बंद है।  मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल पा रही है।  ऐसी कठिन परिस्थिति में यह लोग ऋण कहां से चुका पाएंगे। 

इस वाकया की सूचना पुलिस प्रशासन को मिली तो पुलिस निरीक्षक बलबीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर लॉक डाउन का हवाला देकर ऋण वसूली से मना कर उन लोगों को वापस कर दिया।                                                                     - शशि कुमार भगत, ग्राम समाचार,  पथरगामा, गोड्डा।
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें