Godda News : मांझी परगना सरदार संघ की बैठक राजाभीठा बंगला मैदान में किया गया

ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)। मांझी परगाना सरदार संघ की बैठक शुक्रवार को राजाभीठा बंगला हटिया मैदान किया गया। बैठक सोनेलाल सोरेन की अध्यक्षता में की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि प्रखंड सह जिला युवा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित थे। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि प्रखंड से लेकर राज्यपाल तक लिखित मांग रखेंगे। बैठक में संघ द्वारा निम्न प्रकार के मांगो में विचार रखा गया कि लगान वसूली हेतु लगान रसीद ग्राम प्रधान को दिया जाय।जोगमाझी,पराणिक,नयकी,गोडित आदि को सम्मान राशि शीघ्र दिया जाय। ग्राम सभा मजबूती हेतु ग्राम सचिवालय भवन का निर्माण किया जाय। सभी प्रकार के विकास योजना की जानकारी ग्राम सभा प्रधान को देने का सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पेसा कानून एवं पांचवी अनुसूची को प्रभावशाली बनाया जाए। मौके पर महेश्वर मालतो,सोनालाल बेसरा,कमरेड किस्कू,ताला सोरेन,संतलाल मुर्मू,सुभाष मुर्मू,बरण मरांडी आदि सैकड़ो लोग उपस्थित हुए ।
-ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)।
Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें