Bhagalpur News:भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय बैठक, प्रदेश सह संगठन मंत्री शिवनारायण महतो व बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया संगठन का पाठ


ग्राम समाचार, भागलपुर। रानी तालाब स्थित नवनिर्मित भाजपा कार्यालय में शनिवार को खगड़िया, नवगछिया, भागलपुर व बांका जिले के कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधि व आगामी योजना के बारे में बताने के लिए क्षेत्रीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आये हुए सभी कार्यकर्ताओं का जिलाध्यक्ष रोहित पाण्डेय ने स्वागत किया। इस दौरान सभी मंडल अध्यक्ष को मंडल कार्यकारिणी का फॉर्मेट भी दिया गया। इसके पूर्व वंदे मातरम व संगठन की गीत से बैठक की शुरुआत की गई। सभी जिलाध्यक्ष व मुख्य अतिथि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। बैठक के दौरान सहसंगठन मंत्री शिवनारायण महतो ने कहा कि मंडल कमिटी का विस्तार जल्द से जल्द हो ताकि हमारा कार्य बूथ स्तर तक मजबूती पा सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने सीट जीताना है। इसलिए सभी लोग अभी से कमर कसें। बूथ कमेटी को मजबूत करें ताकि हमारा बूथ पर विजयी हो सके। जबकि प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा ने आगामी कार्यक्रम का चर्चा करते हुए पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल के बारे में जिक्र किया और कहा कि स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान बूथ अध्यक्ष के घर पर पार्टी का झंडा फहराना है व कार्यकर्ताओं के घर पर भी स्टीकर लगेगा। स्थापना दिवस को किस प्रकार से धूमधाम से मनाया जाए इसकी चिंता हम सभी कार्यकर्ताओं को करनी है। साथ ही उन्होंने चारों जिले के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कमर कस लेने की बात कही। मौके पर मुख्य रूप से कुमार प्रणय, भागलपुर जिला अध्यक्ष रोहित पाण्डेय, बांका जिला अध्यक्ष विकास सिंह, खगड़ीया जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, नवगछिया जिला अध्यक्ष विनोद मंडल, पूर्व सांसद अनिल यादव, पूर्व विधायक ई.शैलेन्द्र, अमन पासवान, पूर्व प्रत्याशी नभय चौधरी, मनोज यादव, मृणाल शेखर, ललन पासवान, भागलपुर जिला महामंत्री देवव्रत घोष, मुरारी पासवान, अभिनव कुमार, भागलपुर जिला उपाध्यक्ष विजय कुशवाहा, दिलीप निराला, विपुल सिंह, पवन मिश्रा,गौरी शंकर सिंह उर्फ कन्हाई मंडल, शयामल किशोर मिश्रा, नवगछिया जिला महामंत्री आलोक सिंह, भागलपुर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह,नीतू सिंह,ललिता देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय बर्मन, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, आशुतोष कुमार डिल्लू, जिला प्रवक्ता पृथ्वी राज,राजेश टंडन, बद्री मंडल, कुमार श्रवण, विकास कर्ण,  रौशन सिंह,  सुबोध कुशवाहा, कौशल जायसवाल, गौरव दास, मनीष दास, संजीव कुमार, अरविंद चौधरी,रूपेश रुप, निलांबर झा, ई.प्रिंस कुमार, विकास तिवारी, प्रभू चौधरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें