Sultanganj News : असरगंज में रास्ते के ऊपर भवन निर्माण कार्य रोकने के लिए 30 धंटे पूर्व से आमरण अनशन पर बैठे हैं दस जमीन क्रेता

ग्राम समाचार, सुलतानगंज  (भागलपुर)। भागलपुर जिला के सुल्तानगंज अंचल अंतर्गत बाथ थाना क्षेत्र के धांधी-बेलारी पंचायत स्थित असरगंज बाजार में, रास्ता के छत ऊपर भवन निर्माण कार्य करने पर, विरोध में दस जमीन क्रेता 30 धंटे पूर्व से आमरण अनशन पर बैठे हुए है।

जमीन क्रेता सचिदानन्द साह उर्फ सच्चो तीन दिनों से खाना-पीना छोड़, रास्ता के ऊपर छत तोड़ खुला रास्ता की मांग आदरपूर्वक विक्रेता से कर अनशन पर बैठा है।वहीं अन्य जमीन क्रेता अर्जुन प्रसाद साह, बासुदेव सिंह, प्रणय कुमार, अनिल कुमार गुड्डू, सुभाष रजक, अनिल कुमार, झारी प्रसाद साह, आशीष पंजियारा एवं रंजीत कुमार भी मांग के समर्थन में अनशन पर बैठे हैं।

उक्त दसों अनशन पर बैठे क्रेताओं ने बताया कि खाता 550 खसरा 58 रकवा 34 डिसमिल जमीन में हमलोग मेहनत मशक्कत से छोटे-छोटे भू-भाग खरीद किए है।ताकि छोटा-मोटा व्यवसाय कर अपना परिवार का भरण-पोषण कर सके।उक्त जमीन का रास्ता विक्रेता पार्वती देवी पति शकुनी चौधरी ग्राम लखनपुर, थाना तारापुर, जिला मुंगेर के द्वारा जमीन रजिस्ट्री के दस्तावेज में लिखवाया गया है कि कोई भी क्रेता व विक्रेता रास्ते के ऊपर छत निर्माण कार्य नही करेंगे।जबकि हम क्रेताओं ने विक्रेता को रास्ता के लिए निर्धारित उचित कीमत भी दिए हैं। लेकिन विक्रेता के द्वारा उक्त रास्ते के छत ऊपर भवन निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।जिसे रुकवाने के लिए हम क्रेतागण पूर्व के कथनानुसार छत तोड़ने की आदरपूर्वक बातचीत विक्रेता से किए।लेकिन उनके द्वारा किसी भी बात को मानने से इंकार कर दिया गया।तब हमलोगों ने छत तोड़कर खुला रास्ता की मांग कर भागलपुर अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन दिए है।साथ ही क्रेता ने कहा सोमवार दोपहर एक बजे से अनशन पर बैठे है। जबतक राज बनेली रोड तक छत तोड़कर खुला रास्ता नही मिलेगा। अनशन पर बैठे प्राण त्याग देगें लेकिन अनशन नही छोडेंगे।

इधर विक्रेता पक्ष के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी ने बताया कि जमीन का रजिस्ट्री मैंने किया है। जिसमें मुझसे तय है कि दस फीट रास्ता हम देंगे।तो हमने पूर्व में बने मकान से रुम काट कर रास्ता दे दिया है।उस रास्ते पर कोई कंस्ट्रक्शन नही होगा।फिर हम रास्ते पर तो कंस्ट्रक्शन कर नही रहे है हम तो छत पर कर रहे है।छत जो है चूंकि केश में इन्वॉल्व था।एक दो साल पहले हमे जजमेंट मिला।जजमेंट मिलने पर हम मकान बना रहे है।रास्ता के जमीन रजिस्ट्री में कहीं भी लिखा हो कि छत काटकर रास्ता देंगे।तो छत काटकर रास्ता दे देंगे।लेकिन दिए गए जमीन क्रेता के रास्ते पर कोई निर्माण कार्य नही हो रहा है।

- पंकज कुमार, ग्राम समाचार, सुलतानगंज (भागलपुर)।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें