ग्राम समाचार, गोड्डा। पोड़ैयाहाट प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को सोहराय महोत्सव का आयोजन ,सोहराय आयोजन समिति पोड़ैयाहाट के द्वारा भव्रूयप से मनाया गया।
आयोजन में पोड़ैयाहाट प्रखंड झामुमो के अध्यक्ष अवध किशोर हांसदा, जिला झामुमो उपाध्यक्ष महादेव मड़ैया, केंद्रीय समिति सदस्य श्याम हेम्ब्रम, घनश्याम यादव, शिव शंकर मंडल, राकेश मिश्रा,जेवीम के अजय शर्मा,अजित महात्मा, सोहराय समिति के रामु सोरेन, सुभाष मुर्मू आदि ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
पूर्व जिला झामुमो अध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य राजेश मंडल समारोह को संबोधित करते हुवे कहा कि रक्षा बंधन के तरह ही हमारे आदिवाशी समाज का सोहराय पर्व भाई-बहन के प्रेम भरा निमंत्रण का पर्व है।जिसका उद्देश्य बहन के सुरक्षा का संकल्प भाई को लेना पड़ता है। सौभाग्य है 2020 के सोहराय पर्व का जिस वर्ष सभी आदिवासी बहनों को एक मजबूत भाई के रूप में हेमंत सोरेन जैसा मजबूत रक्षक मिला है।अब कोई आदिवाशी बहनों के अस्मत के खिलवाड़ नही कर सकता। उसके सम्मान एवं तरक्की के रास्ते का कोई बाधक नही बन सकता ,क्योकि इस सोहराय बर्ष ने हर बहनों को एक दूरदर्शी,पराक्रमी और संगदिल भाई हेमंत सोरेन दिया है।
- ग्राम समाचार, पोड़ैयाहाट, गोड्डा।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें