ग्राम समाचार, रांची। मंगलवार को महगामा विधानसभा के विधायक दीपिका पाण्डे सिंह के नेतृत्व में गोड्डा जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव के साथ गोड्डा जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ शिष्टाचार मुलाकात किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष से झारखंड पंचायती राज अधिनियम के अंर्तगत 29 विभागों का अधिकार मुखिया को दिए जाने की मांग के साथ पराशिक्षक एवम आंगनवाडी सेविका ,सहायिका ,मनरेगा कर्मी को मान दय भुगतान एवम मान दय में यथाशीघ्र वृद्धि करने के साथ ही स्थायीकरण करने का के संबंध में पहल करने की मांग की ।
मौके पर महागामा विधायक दीपिका पाण्डे सिंह,के साथ कांग्रेस जिला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव, मेहरमा कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष नन्दू राम, रंजन सिंह, राजेश लाला, बासुदेव भगत इत्यादि कई लोग शामिल थे ।
- ग्राम समाचार, रांची ब्यूरो रिपोर्ट।
Editor -
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें