Rewari News : बीरबल दास ढालिया बने इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष


ग्राम समाचार, चंडीगढ़।इनेलो नेता और   ऐलनाबाद विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला ने एक विज्ञप्ति जारी कर  बताया कि इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से सलाह-मश्विरा कर संगठन को और ज्यादा मजबूती व प्रभावशाली बनाने के लिए संगठन में नई नियुक्तियां की हैं।

उन्होंने बताया कि इनेलो प्रदेशाध्यक्ष श्री बीरबल दास ढालिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है
इनेलो नेता ने बताया कि बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक श्री नफे सिंह राठी को हरियाणा का नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। नफे सिंह राठी हरियाणा विधानसभा में दो बार विधायक रह चुके हैं और हरियाणा की पूर्व विधायक एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष भी है।

राठी एक बार लोकसभा चुनाव में भी रोहतक सीट से इलेक्शन लड़ चुके हैं। इतना ही नहीं नफे सिंह राठी दो बार बहादुरगढ़ नगर परिषद के चेयरमैन भी रह चुके हैं और कुश्ती संघ (भारतीय सैली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

- राजेश शर्मा. ग्राम समाचार, रेवाड़ी।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें