ग्राम समाचार, रेवाड़ी (हरियाणा)। रेवाड़ी शहर के आम नागरिकों तथा पूर्वांचल छठ पूजा सेवा समिति ने नववर्ष 2020 की पहली संध्या पर समाज सेवा तथा चिकित्सा सेवा के लिए बेहतरीन प्रयास करने वाली प्रतिभाओं को समर्पित करते हुए शानदार मिसाल पेश की ।
इस सिलसिले में आयोजित समारोह में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच तथा कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में तीन प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले हृदय विशेषज्ञ एवं मार्स अस्पताल के चेयरमैन डॉ अभय कुमार को सम्मानित किया। जनहित के मुद्दों पर वर्ष 2019 में सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहकर आवाज बुलंद करने के लिए जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच को लोगों ने अपने पूर्ण सहयोग की पेशकश करते हुए खूब अपनी पलक आंखों पर बैठाया ।
गौरतलब है कि शहर के आम नागरिकों के साथ मिलकर पूर्वांचल छठ सेवा समिति रेवाड़ी ने जिमखाना क्लब, सेक्टर- 4 रेवाड़ी में एक समारोह आयोजित किया , जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान को देश के प्रसिद्ध मेडिकल मैनेजमेंट गुरु श्री द्विवेदी के हाथों सम्मानित किया गया ! इस अवसर पर हरियाणवी व पूर्वांचली लोक गीतों तथा देशभक्ति धुनों के बीच उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाइयां भी दीं । उक्त समिति के प्रधान राजीव यादव ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टर अभय कुमार तथा समाज सेवा के क्षेत्र में अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने आम जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहकर शानदार कीर्तिमान स्थापित किए हैं , जिनका सम्मान प्रतिभाओं का असली सम्मान है ।
इस अवसर पर प्रसिद्ध चर्म विशेषज्ञ डॉ मनीष कुमार , आईजेएल के एचआर हैड धीरेंद्र सिंह , नैरोलेक के प्रोडक्ट्स चीफ संत कुमार , मनोज यादव , विमल ठाकुर आदि ने भी अपने संबोधन में नववर्ष पर सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान व डॉ अभय कुमार को सम्मानित किए जाने को सही अर्थों में समाज की गौरवशाली परंपरा बताया । अशोक प्रधान व डॉ अभय कुमार ने जनहित में अपने-अपने क्षेत्रों में जनसहयोग से किये जा रहे प्रयासों को लगातार जारी रखने का संकल्प दोहराया ।
- राजेश शर्मा, ग्राम समाचार, रेवाड़ी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें