ग्राम समाचार, बौंसी, (बांका)। बिहार में बांका जिले के बौंसी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में 19 जनवरी को जल- जीवन- हरियाली व सामाजिक बुराईयों के खिलाफ मानव शृंखला को सफल बनाने के लिए एक बैठक हुई। जिसमें बौंसी प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार,प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी के साथ साथ प्रखंड के सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
कार्यक्रम में प्रखंड कार्यालय में प्रधान सहायक महमूद आलम,प्रखंड नाजिर मोहम्मद अशफाक अहमद, BPM जीविका, KRP बौंसी के अलावा सभी सरकारी और निजी स्कूलों के प्रधानाध्यापक भी सम्मिलित हुए।
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी 21 जनवरी को मानव श्रृंखला का आयोजन बिहार सरकार के द्वारा किया गया था जिसकी काफी सराहना की गई थी।
इस वर्ष भी मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए पूरे जनमानस को जागरूक किया जा रहा है।बीडीओ अमित कुमार ने कहा 19 जनवरी को मानव श्रृंखला का निर्माण होना है। जिसमें सभी विभाग के अधिकारी व कर्मी को एकजुट होकर न सिर्फ निर्माण में शामिल होना है बल्कि लोगों को इसे लेकर प्रेरित भी करना है। साथ ही मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर विस्तार से चर्चा के साथ जागरूकता अभियान भी चलाने पर बल दिया।
वहीं कल दिन के साढ़े ग्यारह बजे प्रखंड मुख्यालय के सभागार में ही प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति और जनप्रतिनिधियों की भी बैठक रखी गयी है ताकि मानव शृंखला को सफल बनाया जा सके।
- सुनील कुमार, ग्राम समाचार, बांका (बिहार)।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें