Rewari News : महात्मा ज्योतिबा फूले और माता सावित्री बाई फूले जयंती पर प्रतिमा अनावरण समारोह


ग्राम समाचार, रेवाड़ी।  रेवाड़ी के धारूहेड़ा कस्बे में प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले और महात्मा ज्योतिबा फूले के जन्मदिन पर प्रतिमा अनावरण समारोह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र से सांसद नायाब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि लाडवा से पूर्व विधायक पवन सैनी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलबाग सिंह सैनी द्वारा की गई।  कार्यक्रम का आयोजन सैनी सभा धारूहेड़ा द्वारा ज्योतिबा फूले पार्क में किया गया,  जिसमे ऑल इंडिया सैनी सभा के अध्यक्ष राजकुमार सैनी, प्रांतीय अध्यक्ष हंसराज सैनी, यूपी से आए उषा प्रिय दर्शनी, मुकेश सैनी, कुरुक्षेत्र से प्रधान गुरनाम सिंह सैनी रेवाड़ी से प्रधान शशि भूषण सैनी, हर्ष सैनी, प्रदीप सैनी व सुन्दर चौधरी समेत बड़ी संख्या में आस-पास के जिले से आये लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर सावित्री बाई फुले के नाम से एक विश्विद्यालय बनवाने और भारत रत्न दिलवाने की मांग सरकार से की गयी।

 समारोह को सम्बोधित करते हुए लाडवा से पूर्व विधायक पवन सैनी ने कहा कि देश की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले और महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्मदिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम में उन्हें मुख्य वक्ता के रूप में बुलाया गया है यह बड़ा ही हर्ष और गौरव का विषय है।

उन्होंने इस पावन पवित्र जयंती की लोगो को बधाई दी। उन्होंने कहा कि माता सावित्री बाई फुले प्रथम शिक्षिका थी जिसने देश भर में महिला जाग्रति और नारी शिक्षा की अलख जगाई। सावित्री बाई फुले और महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि 9 साल छोटी सी उम्र में सावित्री बाई फुले का विवाह हो गया। उन्होंने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया। सावित्री बाई फुले ऐसी सख्शियत थी जिन्होंने अपना समग्र जीवन नारी जाति के उत्थान और उनकी शिक्षा में लगा दिया। उन्होंने अपना सारा जीवन देशहित में समर्पित करने का काम किया। 

कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि माता सावित्री बाई फुले न केवल पहली शिक्षिका थी बल्कि ऐसी महान विभूति थी जिनका जीवन ही एक प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों के जन्मदिवस पर रेवाड़ी में उनकी प्रतिमा का अनावरण करने का मौका मिला है यह गर्व की बात है इस अवसर पर उन्होंने जन्मदिवस की सुभकामनाये दी।

 उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले ने अपने जीवनकाल में संघर्ष करते हुए उस समय के समाज में व्याप्त महिला शिक्षा और छुआछूत जैसी कुरूतियो को समाप्त करने में योगदान दिया जबकि महिलाओ को पर्दे में रहना पड़ता था ओर शिक्षा से वंचित रखा जाता था। सावित्री बाई फूले वह सख्शियत है जिन्होंने नारी को शिक्षित करने और समाज से कुरीतिया मिटाने में अपना जीवन लगा दिया। इस अवसर पर सांसद नायाब सिंह सैनी ने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया और कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में खट्टर  सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया है उसे सार्थक करने के लिए भरसक प्रयास कर रही है नए महिला कॉलेज और स्कूल खोले गए है ताकि बेटियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर न जाना पड़े। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माता सावित्री बाई फूले के नाम से कोई विश्विद्यालय खोले जाये और उन्हें भारत रत्न देने की वे संसद में वे आवाज उठाएंगे। 

- राजेश शर्मा, ग्राम समाचार रेवाड़ी।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें