ग्राम समाचार, बौंसी (बांका)। बांका जिले के बौंसी मे आयोजन होने वाले मंदार महोत्सव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे जिला प्रशासन के द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां पूरी की जा रही है।
इस बार कृषि मेला को व्यापक रूप से सजाया जा रहा है जिसका रंगरोगन का कार्य पूरा कर लिया गया है, बताया गया कि इस बार जल जीवन हरियाली योजना कृषि मेला का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। दूसरी ओर मेला क्षेत्र के समतलीकरण का भी कार्य भी लगभग पूरा हो चला है।
मेला को सजाने का काम युद्ध स्तर पर चालू कर दिया गया है वहीं पापहरणी सरोवर पर लगने वाला मेला लगभग लगभग तैयार हो चुका है। पर्यटन विभाग के द्वारा मेला क्षेत्र में डीलक्स शौचालय का निर्माण किया जा रहा है।
- सुनील कुमार, ग्राम समाचार बांका।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें