Haryana news : अवैध हथियार सहित युवक को सीआइए रेवाडी ने किया काबू

ग्राम समाचार,रेवाड़ी(हरियाणा) बीती रात सीआइए रेवाडी पुलिस ने एक युवक को एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस सहित ट्रामा सैंटर के नजदीक से गिरफ्तार किया है। 

आगामी कार्रवाई के लिए सीआइए टीम ने आरोपी को शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। शहर थाना पुलिस ने सीआइए में तैनात एएसआई लालचन्द की शिकायत पर आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बीती रात सीआइए रेवाडी टीम को सूचना मिली कि सरकुलर रोड पर ट्रामा सैंटर के नजदीक एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना अनुसार एएसआई लालचन्द ने अपनी टीम सहित मौके पर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुछताछ के दौरान आरोपी की पहचान संघी का बास निवासी जयकिशन उर्फ गोलू के रूप में हुई है। सोमवार आरोपी को अदालत में पेश किया जायेगा।

 -राजेश शर्मा ग्राम समाचार,रेवाड़ी(हरियाणा)।
Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें