Haryana news : चोरी किया हुआ गैस सिलेंडर बरामद

ग्राम समाचार, रेवाड़ी (हरियाणा)। माडल टाउन थाना क्षेत्र स्थित एक मकान से गैस सिलेंडर चोरी करने के मामलें में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला अलवर निवासी धोलिया के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया हुआ गैस सिलेंडर भी बरामद कर लिया है। सोमवार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, वहां से इसेे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चोरी के इस मामलें की जांच कर रहें एएसआई राजेश दीपक ने बताया कि विजय नगर निवासी धर्म सिंह नें शिकायत देतेे हुए बताया था कि उसने कोनसीवास से पैदयावास को जाने वाले रोड पर मकान बनाया हुआ है। 27 मई को उसके मकान से आरोपी गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने धर्म सिंह की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी और बीती शाम उक्त आरोपी को काबू कर चोरी किया हुआ गैस सिलेंडर बरामद कर लिया गया। सोमवार आरोपी को अदालत में पेश किया गया वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
-राजेश शर्मा ग्राम समाचार,रेवाड़ी (हरियाणा)।
Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें