Godda news : ललमटिया में टेंपो पलटा, एक की हालत गंभीर भागलपुर रेफर

ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)। ललमटिया सिद्धो कान्हू चौक के समीप एनएच पर यात्रियों भरा एक टेंपो पलट गया।एक आदमी बुरी तहर घायल हो गए।

घायलों में शरीफ अंसारी 45 वर्षीय पिता हुसेन अंसारी नीमा गांव के रूप में चिन्हित किया गया। घायल शरीफ अंसारी टेंपो से महागामा की ओर से ललमटिया चौक जा रहे थे। इसी दौरान अचानक टेंपो अनियंत्रित होने से पलट गया। वहीं दुर्घटना होने से स्थानीय लोगों द्वारा ललमटिया थाना को सूचित किया गया।

दुर्घटना के बाद पुलिस की मदद से घायलों को महागामा अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक इलाज कर गंभीर चोट को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया। वहीं दूसरी ओर टेंपो का चालक भागने में सफल रहा। दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
-ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें