Rewari Crime News : रास्ता रोक कर कार में तोड़फोड़ व पर्स-मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार

ग्राम समाचार, रेवाड़ी।  गांव बेरली कलां के बस स्टाप पर एक कार चालक के साथ मारपीट कर पर्स व मोबाइल छीनने के मामले में जाटूसाना थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव मस्तापुर निवासी तेजपाल के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।

जांचकर्ता प्रधान सिपाही महेश कुमार ने बताया कि गांव मूंदी निवासी महेश दहिया ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह अपनी इको कार लेकर बेरली बस स्टाप से जा रहे थे। बस स्टाप पर चार-पांच युवकों ने उनकी कार को रोक लिया तथा आगे का शीश तोड़ दिया। युवकों ने उनसे मोबाइल व पर्स भी छीन लिया तथा फरार हो गए।

जाटूसाना थाना पुलिस ने महेश की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ झपटमारी व तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी तेजपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जायेगा।

- राजेश शर्मा, ग्राम समाचार, रेवाड़ी।


Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें