ग्राम समाचार, रेवाड़ी। औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में दो दुकानों में चोरी करने के मामले में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रेवाड़ी शहर के मोहल्ला बंजारवाड़ा निवासी राजन व अमित उर्फ बच्ची तथा कतोपुर निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है।
अलवर के गांव गवालदा निवासी अजमल ने अपनी शिकायत में कहा था कि पांच जनवरी की रात को उनकी दुकान के बाद गाड़ी खड़ी हुई थी। रात को कोई गाड़ी का इंजन चोरी कर ले गया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक चोरी करते हुए कैद हो गए थे।
दूसरी ओर धारूहेड़ा निवासी बाबूलाल ने भी दुकान से वाहनों की सर्विस करने का सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर सोमवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार आरोपियों को अदालत में पेश किया जायेगा।

- राजेश शर्मा, ग्राम समाचार, रेवाड़ी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें