Rewari News : टाइल की पेटियां चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार


ग्राम समाचार, रेवाड़ी।  शहर के अंसल टाउनशिप स्थित एक निर्माणाधीन मकान से टाइल चोरी करने के मामले में माडल टाउन थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शक्ति नगर निवासी शीशराम के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में अंसल टाउन निवासी ब्रह्मप्रकाश ने कहा था कि वह अपने मकान का निर्माण कर रहे है। 13 मई 2019 को वह अपने मकान पर पहुंचा तो पता लगा कि टाइल की कुछ पेटियां गायब है। मकान से टाइल की 25 पेटियों के अलावा दस सीमेंट के बैग भी गायब थे।

 माडल टाउन थाना पुलिस ने ब्रह्मप्रकाश की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। ओर जांच के बाद सोमवार उक्त आरोपी को गिररफ्तार कर लिया। मंगलवार आरोपी को कोर्ट में पेश किया जायेगा।

- राजेश शर्मा, ग्राम समाचार, रेवाड़ी।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें