ग्राम समाचार, नवगछिया। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में एक बैठक भागलपुर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मंडल की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि आगामी 15 जनवरी को पार्टी सुप्रीमो बहन मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जायेगा। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष रूपेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष जिला चंदेश्वरी दास, जिला सचिव नीरज दास, नाथ नगर विधानसभा अध्यक्ष महेश अंबेडकर, बिहपुर विधानसभा अध्यक्ष शंकर दास, गोपालपुर विधानसभा अध्यक्ष विद्यासागर दास, जिला महासचिव श्रीकांत रविदास आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
- बिजय शंकर, ग्राम समाचार, भागलपुर।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें