ग्राम समाचार, नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप बगड़ी के समीप रविवार की देर शाम साइड माँगने को लेकर ट्रक एवं एक्सक्यूवी वाहन सवार के बीच गोलीबारी और मारपीट की घटना हुई जिसमें दो लोग गंभीर रूप घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का इलाज कराया। इस संदर्भ में अज्ञात के विरुद्ध खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
मिली जानकारी के मुताबिक देवघर से बाबा भोले को जलाभिषेक के बाद खगड़िया जा रहे एक्सक्यूवी सवार खगड़िया के हरदासगंज निवासी भाष्कर सिंह अपने साथियों के साथ खरीक थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पम्प पर अपने निजी वाहन में पेट्रोल भरा कर निकले तो सामने ट्रक लगा था। ट्रक चालक से साइड मांगा लेकिन ट्रक चालक ने साइड देने में देरी की और ट्रक चालक और एक्सक्यूभवी वाहन सवार लोगों के बीच बहस होने लगी। अगल बगल के ट्रक चालक भी एक जुट हो गये।
इसी बीच अपना नियंत्रण खो बैठे एक्सक्यूवी सवार लोगों ने अपने हथियार से ट्रक चालक पर जान मारने की नीयत से फायरिग कर दिया। फायरिंग से आक्रोशित ट्रक चालकों ने एक्सक्युवी सवार लोगों को जमकर पीटा। ट्रक चालकों की आक्रामकता को देख एक्सक्यूवी सवार लोग फायरिग कर भागने लगा जिसमे ट्रक चालकों और स्थानीय ग्रामीणों ने गोली फायर करने वाले लोगों में से दो लोगों को खदेड़ कर पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द किया। पुलिस घायलों से पूछताछ कर रही है।
दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसके एन एच 31 पर बड़ी संख्या में लगे ट्रक के चालक एकजुट होकर एक्सक्यूभी चालक एवं उसपर सवार अन्य लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की घटना में एक्सक्यूभी सवार खगड़िया के हारदासगंज निवासी भास्कर सिंह एवं यूपी के अयोध्या निवासी चालक रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों ने बताया कि बिगड़ते स्थिति के देखते हुए एक्सक्यूभी पर सवार एक अन्य व्यक्ति ने आत्मरक्षा में अपनी सरकारी पिस्टल से फायरिंग किया।
बड़ी संख्या में आक्रोशित ट्रक चालक की भीड़ ने लाठी-डंडे से एक्सक्यूभी को पुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले की जानकारी पर पहुँची खरीक पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस को देखकर अँधेरे का फायदा उठाकर चालकों की भीड़ वहां से भागने में सफल ररह। एसपी निधि रानी थाना पहुँचकर मौजूद दोनों घायलों से घटना के बारे में पूछताछ की। खरीक पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही है। एसआई एस एन मिश्रा ने बताया कि सीसी फुटेज देखने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छपेमारी कर रही है।

- बिजय शंकर, ग्राम समाचार, भागलपुर।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें