Naugachia News : बिना शिक्षक के छात्र प्रतिवर्ष हो रहे मैट्रिक की परीक्षा में शामिल

ग्राम समाचार,  गोपालपुर। नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सैदपुर गाँव में आजादी के पूर्व का बना सैदपुर उच्च विद्यालय इन दिनों अपनी बदहाली पर आठ -आठ आँसू बहा रहा है। इस विद्यालय का भवन जीर्ण -शीर्ण हो गया है। जिस कारण शिक्षक व छात्र कभी भी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। भवन के अभाव में अभी तक इन्टरमीडियेट की पढाई शुरु भी नहीं हो सकी है। अलबत्ता नवम व दशम वर्ग में पाँच सौ से अधिक छात्र इस विद्यालय में नामांकित हैं। परन्तु पिछले कई वर्षों से विञान, राष्ट्रभाषा हिन्दी व संस्कृत के शिक्षक विद्यालय में नहीं हैं। जिस कारण इस विद्यालय में पढने वाले छात्र मोटी रकम चुका कर निजी कोंचिंग सेंटर में पढने को मजबूर हैं।

मिली जानकारी के अनुसार इस विद्यालय में कम से कम और पाँच शिक्षकों का नियोजन किये जाने से पठन -पाठन सुचारू तरीके से संचालित किया जा सकता है। सैदपुर के ग्रामीण इस विद्यालय की उपेक्षा से काफी आहत हैं। कई ग्रामीणों ने कहा कि हमलोगों को बिहार में सत्ता परिवर्त्तन के बाद उम्मीद जगी थी कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्त्व वाली एनडीए सरकार में पुनः इस विद्यालय का कायाकल्प होगा। परन्तु ना तो जदयू और ना ही भाजपा से जुडे राजनेताओं ने इस विद्यालय की सुध लेना जरूरी समझा। आने वाले दिनों में सैदपुर की जनता गोलबंद होकर जनप्रतिनिधियों को सबक सिखाने का मन बना रही है। जिला शिक्षा पदाधिकारी मधुसूदन पासवान ने बताया कि शिक्षकों की कमी को जल्द ही दूर करने का प्रयास किया जायेगा।
- बिजय शंकर, ग्राम समाचार, भागलपुर।

Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें