ग्राम समाचार, खरीक। जदयू कार्यालय नवगछिया में जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में मानव श्रृंखला को लेकर बैठक आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी साथी एन एच-31 पर अपने अपने सीमा में मानव श्रृंखला में होंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के अनोखे कार्यक्रम "जल जीवन हरियाली" में सभी पदाधिकारियों का सहयोग करना है। इस बार भी मानव श्रृंखला विश्व स्तर पर कीर्तिमान स्थापित करेगा। छात्र जिलाध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल ने कहा कि मानव श्रृंखला में छात्र जदयू के कार्यकर्ता बढ चढ कर हिस्सा लेंगे। इस बैठक में अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह निषाद,महिला जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह, गुलशन मंडल, उमेश चन्द्र पटेल, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष साकेत बिहारी, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज लाल, खरीक प्रखंड अध्यक्ष ललन महतो, गोपालपुर विधानसभा प्रखंड प्रभारी शिवशंकर चौधरी मीडियासेल के बिहपुर विधानसभा प्रभारी दिलखुश दिल एवं सूरज कुमार, फिल्मी कलाकार अन्जेश साहू,रंगरा प्रखंड संयोजक रूपक पटेल प्रभाकर सिंह निषाद,श्यामलकिशोर,विजय राय, फैयाज, हिमांशु भगत, लालमोहन कुमार, राहुल कुमार, सागर कुमार आदि मौजूद थे।
- बिजय शंकर, ग्राम समाचार, भागलपुर।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें