ग्राम समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। भाजपा के इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव एवं सीएए के कार्यक्रम प्रभारी इस्माइलपुर अजीत कुमार के द्वारा जन जागरण कार्यक्रम के तहत जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिसमें कई जगहों पर जनसंपर्क किया गया खासकर अल्पसंख्यक समुदाय के बीच जाकर उनको सीएए के बारे में सही जानकारी दी गयी।
जिसमें पूर्व सांसद अनिल यादव ने कहा कि यह कानून नागरिकता दिलाने के लिए है ना कि भगाने के लिए। यह कानून सभी वर्ग व समुदाय के हित में है. इसके बाद गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में कई जगहों पर जनसंपर्क किया गया। मौके पर नितेंद्र सिंह उर्फ गुलाबी सिंह, अंजनी कुमार, उपेन्द्र यादव, भाजपा महामंत्री नवगछिया धीरज कुमार सिंह, इस्माइलपुर सरपंच मो जहीद, बूथ अध्यक्ष मो मुराद, पीर मोहम्मद सिराज एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

- बिजय शंकर, ग्राम समाचार, भागलपुर।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें