Bhagalpur News : नुक्कड़ सभा कर धार्मिक न्यास बोर्ड एवं बूढ़ानाथ मंदिर के महंत व मैनेजर का जलाया पुतला

ग्राम समाचार,  भागलपुर। बूढ़ानाथ मंदिर बचाओ समिति द्वारा रविवार की शाम खलीफाबाग चौक पर नुक्कड़ सभा कर बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड एवं बूढ़ानाथ मंदिर के महंत व मैनेजर का पुतला जलाया गया। इसके पूर्व नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पंडित अनिल झा ने कहा कि प्रबंधन कमेटी नहीं होने के कारण मंदिर के महंत व मैनेजर मंदिर को अपनी निजी जागीर की तरह संचालित कर रहे हैं।

बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड की मिलीभगत से मनमानी, तानाशाही, लूट-खसोट लगातार जारी है। डॉ. पवन ने कहा कि मंदिर परिसर में परिवार को रखा जाता है और मंदिर में समय पर पूजा पाठ, भोग व आरती नहीं होती है। इससे आम भक्तों की भावना आहत होती है। मुकेश यादव ने कहा कि गरीबों के लिए सरकारी पैसे से बने धर्मशाला से ₹13000 वसूले जा रहे हैं। शादी कराने आये परिवारों से ₹2000 शुल्क वसूले जाते हैं। वहीँ गरीब लोगों को भी यहां शादी कराने में किसी प्रकार की रियायत नहीं दी जाती है।

पंडित पवन झा ने कहा बूढ़ानाथ मंदिर बचाओ समिति मंदिर में जारी लूट खसोट, मनमानी व तानाशाही के खिलाफ लगातार धरना प्रदर्शन कर रही है। इस समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन को भी लिखित व मौखिक रूप से आवेदन देकर प्रबंधन समिति गठन करने की मांग की गयी है, बावजूद किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है। यही कारण है कि समिति की ओर से धार्मिक न्यास बोर्ड, महंत व मैनेजर का पुतला दहन किया जा रहा हैं। हम लोग भागलपुर सदर एसडीओ के माध्यम से बिहार के राज्यपाल से मंदिर प्रबंधन कमेटी गठन करने की मांग करते हैं।

 इस मौके पर नंदलाल प्रसाद, संजय राम पूनम सिंह, बबलू गुप्ता, मनीष दास, पंकज झा, डब्बू सिंह, मृत्युंजय सिंह उर्फ बंटी, सुनील झा, बिट्टू यादव, निरंजन सिंह, मणि झा, मनोज मंडल, पूर्णानंद, निरोज आदि शामिल थे।

- बिजय शंकर, ग्राम समाचार, भागलपुर।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें