Haryana News : मंत्री ने किया रेडी-टू-हेल्प संस्था को सम्मानित, सामाजिक क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है आरटीएच

ग्राम समाचार,रेवाड़ी(हरियाणा)। सामाजिक गतिविधियों में अहम योगदान देने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव द्वारा  सामाजिक संस्था रेडी-टू-हेल्प (आरटीएच) को गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष तौर से सम्मानित किया गया। श्री यादव द्वारा आरटीएच वालंटियर्स-मुकेश बागड़ी, संदीप खत्री व सुनील सैनी को प्रशंसा पत्र प्रदान किये गये।

मुकेश बागड़ी ने बताया कि आरटीएच रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के अलावा झुग्गी-झोपडिय़ों के रहने वाले बच्चों, जरूरतमंद व बेसहारा लोगों के सहायतार्थ कार्य कर रही है। इसके अलावा लोगों को अपना नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने, पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने, विकराल रूप धारण करने की ओर बढ़ रही पानी की समस्या का निदान करने के लिए पानी बर्बाद न करने, स्लम चिल्डन को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करने तथा उन्हें कापी-किताबें, स्टेशनी व अन्य जरूरत की सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए कार्य कर रही हैं। इसके अलावा पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा खुद को स्वस्थ रखने के लिए नियमित साइकिल चलाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। संदीप खत्री ने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी आरटीएच विशेष तौर पर कार्य कर रही है। जिसके तहत स्टेट, नेशनल व इंटरनेशनल गेम्स में उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जा रहा है। अन्य क्षेत्रों में भी अच्छा कार्य करने वाले लोगों को भी आरटीएच द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है।
-राजेश शर्मा, ग्राम समाचार(रेवाड़ी)।
Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें