Haryana News : डीसी ने ली स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

ग्राम समाचार,रेवाड़ी(हरियाणा)। डीसी यशेन्द्र सिंह ने सोमवार को जिला सचिवालय सञ्जााागार में स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के संबंध में एक बैठक ली और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नप रेवाड़ी के कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से डोर टू डोर कूड़ा उठवाएं और इस कार्य की मॉनिटरिंग भी करें। उन्होंने कहा कि सैनेटरी इंस्पेक्टर सफाई दरोगाओं से डोर टू डोर कूड़ा कलैञ्चशन बारे लिखित में रिपोर्ट लें। उन्होंने नप रेवाड़ी के अधिकारियों व कर्मचारियों को पिछले 6 माह के कूड़ा कलैक्शन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए तथा डोर टू डोर कूड़ा कलैञ्चशन में प्रयोग होने वाली गाड़ी कितनी चली, किस किस गली में गई बारे भी दिसंबर-2019 की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई दरोगा को पूरा सुपरविजन करने के व रिपोर्ट प्रस्तुत करने के सक्चत निर्देश दिए।

उपायुक्त ने नगर परिषद के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे गारबेज प्वाईंट नियमित रूप से साफ करवाएं। उन्होंने एसडीएम रेवाड़ी को गारबेज प्वाईंट की चैकिंग करने व रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नप अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आवारा पशुओं को पकडऩे के लिए सख्त कदम उठाएं। उन्होंने नगर परिषद के कर्मचारियों को बायोमैट्रिक एटेंडैंस रिकार्ड चैक करने के भी निर्देश दिए और कहा कि यदि कोई कर्मचारी एटेंडैंस न लगाए तो उसकी अनुपस्थिति दर्ज करें।

उपायुक्तत ने हुडा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बीएमजी मॉल के सामने हुडा ग्राउंड की सफाई करवाएं और उसकी फोटो सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लीकेज ठीक  करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने रेवाड़ी को प्लास्टिक मुक्त बनाने के निर्देश देते हुए प्लास्टिक प्रयोग पर पाबंदी लगाने के निर्देश दिए तथा कहा कि प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग करने वाले व स्टॉक करने वालों के चालान करें ताकि रेवाड़ी को प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि चालान काटने के लिए चालान बुक छपवाएं और शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में चालान काटने से संबंधित अथॉरिटी को चालान बुक इश्यू करें। उन्होंने कहा कि जो चालान की राशि जमा करवाने से मना करता है ऐसे दुकानदारों के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत एफआईआर दर्ज करवाने का भी प्रावधान है। आयुक्त ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने घर का कूडा गीला व सूखा अलग-अलग रखे ताकि डोर-टू-डोर कलशन करने की टीम को इसके लिए कोई परेशानी न हो। उन्होंने यह भी कहा कि पोलिथिन का प्रयोग न करें यदि किसी के घर में पोलिथिन है भी तो वह कूडा एकत्रित करने की टीम को पोलिथिन अलग से दें, उसे कूडे में न डाले।
उन्होंने इस अवसर पर सरल बारे भी विभागानुसार विस्तार से चर्चा की और सरल के माध्यम से देरी से सेवाएं उपलद्ब्रध करवाने वाले संबंधित विभागों को नागरिक सुविधाएं उपलद्ब्रध करवाने में प्राथमिकता से कार्य करने की बात पर जोर दिया। इस अवसर पर एडीसी राहुल हुड्डïा, एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, एसडीएम कोसली कुशल कटारिया, सीएमजीजीए सौम्या गुप्ता, कार्यकारी अधिकारी नप मनोज यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- राजेश शर्मा, ग्राम समाचार, रेवाड़ी।
Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें