Bhagalpur News : निष्ठा प्रशिक्षण शिविर का किया गया शुभारंभ

ग्राम समाचार, जगदीशपुर (भागलपुर)। भागलपुर जिले के लोकनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर में जगदीशपुर प्रखंड के 150 प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों का निष्ठा प्रशिक्षण का शुभारंभ सहायक जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के द्वारा सोमवार को दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

इस अवसर पर सहायक जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण नये नये आयामों को लेकर दिए जाते हैं। आप सभी इस प्रशिक्षण में प्राप्त तकनीकी को लेकर बच्चों तक पहुंचाएं। आज नये नये तकनीक शिक्षा से जुड़ गए हैं। आप इससे बच्चों को लाभान्वित करें क्योंकि घर के बाद बच्चे सबसे ज्यादा समय आप के पास रहते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार प्रयास करते रहने से ही सफलता प्राप्त होती है।

शिविर के शुभारंभ के बाद राज्य साधन सेवी आशुतोष चन्द्र मिश्र ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण की रुपरेखा से अवगत कराया। इस अवसर के आर पी हिमांशु शेखर ठाकुर, विवेकानंद गोस्वामी तथा अन्य उपस्थित रहे।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें