Haryana News : हिंसा से पीडि़त महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोडऩा वन स्टॉप सेंटर योजना का मुख्य उद्देश्य : डीसी

ग्राम समाचार,रेवाड़ी(हरियाणा)। डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) योजना का मुख्य उद्देश्य हिंसा प्रभावित महिलाओं की मदद करना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हिंसा से पीडि़त महिलाओं को चिकित्सा, कानूनी सहायता मुहैया कराने के लिए देशभर में ‘वन स्टाप सेंटर’ खोले हुए हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य पीडि़त महिलाओं को एक छत के नीचे एकीकृत समर्थन और सहायता प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में फिर से वापस लाना है।

डीसी सोमवार को जिला सचिवालय में वन स्टॉप सेंटर से संबंधित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग व वन स्टॉप सैंटर की संचालिका को निर्देश दिए कि कि वे वन स्टॉप सैंटर के प्रचार-प्रसार के लिए बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के अलावा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रचार सामग्री के माध्यम से लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन से मिलकर आपसी तालमेल से कार्य करें ताकि आने वाली शिकायतों का जल्द समाधान हो सके।
जरूरत पडऩे पर करें हैल्प लाईन नंबर 181
डीसी ने कहा कि महिलाएं जरूरत पडऩे पर वन स्टॉप सैंटर हैल्प लाईन नंबर 181 का प्रयोग कर सकती हैं। डीसी ने कहा कि हैल्प लाईन नंबर 181 का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें ताकि जरूरत पडऩे पर महिलाएं इन नंबरों का प्रयोग कर सकें।यहां चल रहा है वन स्टॉप सैंटर वर्तमान में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित वन स्टॉप सैंटर नागरिक अस्पताल के सामने चल रहा है जहां पर महिलाएं इसका लाभ ले सकती हैं।
वन स्टॉप सैंटर पर प्रदान की जाने वाली सुविधाएं

वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से पीडि़ताओं को चिकित्सा व मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध करा कर उन्हें सशक्त बनाया जाता है। घरेलू हिंसा की शिकार महिलाएं एक फ़ोन कॉल पर मदद, महिलाओं को हर तरह की मदद देना, पीडि़त महिलाओं के लिए मेडिकल जाँच इलाज की व्यवस्था, आपात स्थिति में रहने-खाने और इलाज की सुविधा, साथ ही पीडि़त महिला एवं बालिका को मनौवैज्ञानिक परामर्श और काउन्सलिंग की सुविधा प्रदान करना है।

- राजेश शर्मा, ग्राम समाचार, रेवाड़ी।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें