ग्राम समाचार, गोड्डा। गोड्डा प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति एवं जिला युवा झामुमो समिति की ओर से बुधवार को गोड्डा सदर प्रखंड कार्यालय परिसर के मैदान में सोहराय पर्व का आयोजन किया गया।
इस दौरान आदिवासी रीति रिवाज से सबसे पहले मांझी हड़आम द्वारा पूजन कार्य सम्पन्न हुआ। भाई-बहन के पवित्र रिस्ते की जीत को याद करते हुए ,जश्न मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में JMM के पूर्व जिला झामुमो अध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य राजेश मंडल ने केंद्रीय समिति सदस्य श्याम हेम्ब्रम के संथाली में सोहराय कथा का हिंदी अनुवाद किया। श्याम हेम्ब्रम ने कहा कि, -एक राजा को रानी के द्वारा षडयंत्र में फंसा कर जब जान मारने की शर्त पर फूलों का नाम बताने के नाम पर पंचायत बुलाई गयी थी, तो राजा शर्त हारने पर मृत्युदंड पाने ही वाला था कि राजा ने अंतिम इच्छा पूर्ति के नाम पर बहन से मिलने की इच्छा जताई थी।
कथा के अनुसार - इसी क्रम में ससुराल से आकर बहन ने" हाड़ बाहा" नाम बता कर राजा को मृत्यु दंड से बचा कर अधर्म पर धर्म का, बुराई पर अच्छाई की जीत का मिशाल कायम किया था। इसी जीत की खुशी में प्रत्येक वर्ष सोहराय पर्व मनाने की परंपरा चलाई गयी।
कार्यक्रम को JMM प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार मिर्धा, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष- चंदन हेम्ब्रम, जिला पार्षद घनश्याम यादव, राकेश मिश्रा, जयराम महतो, भूत पूर्व सैनिक सुरेंद्र मुर्मू आदि नेताओं ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम खिचड़ी प्रसाद भोज के बाद समाप्त किया गया।

- ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें