Godda News :निष्ठा से होगा शिक्षकों का दक्षता विकास - जिला शिक्षा पदाधिकारी

ग्राम समाचार, गोड्डा। गोड्डा जिले के सदर प्रखंड में स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिकटिया में सोमवार को स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों की समग्र उन्नति के लिए राष्ट्रीय पहल (निष्ठा) कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक ने संयुक्त रूप से  दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि निष्ठा से शिक्षकों का दक्षता विकास होगा। यह कार्यक्रम पूरे देश में एक साथ चल रहा है। जिला शिक्षा अधीक्षक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक प्रथम स्तर का परामर्शदाता होता है।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए एडीपीओ शंभूदत्त मिश्रा ने कहा कि निष्ठा का उद्घाटन मानव संसाधन मंत्री भारत सरकार रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा 8 अगस्त 2019 को किया गया था। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में  रवि प्रकाश ने कहा कि निष्ठा व्यापक विशाल और प्रगतिशील कार्यक्रम है।

 राज्य साधन सेवी ग्रुप के सदस्य रितेश रंजन ने कहा कि समय के साथ समाज की आवश्यकता बदलती है यही बदलाव हमारे पाठ्यचर्या और पाठ्यक्रम में परिलक्षित होता है। कार्यक्रम के दौरान जिले भर के के आर पी,एस आर पी एवं दर्जनों शिक्षक,शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
- गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें