Banka News: कल होगा बिहार एसटीईटी 2019 की परीक्षा का आयोजन

ग्राम समाचार,बांका।बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा(एसटीईटी) 2019  की परीक्षा संपूर्ण बिहार में कल 28 जनवरी को विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी।इसको लेकर बोर्ड ने एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है।परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी।

 पहली  पाली सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। पूरी परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट का इस्तेमाल करना होगा।परीक्षा में 150 अंकों के बहु वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। बोर्ड ने साफ निर्देश दिया है कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले प्रवेश करना है।

दिशा निर्देश:
1. इस बार परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए चप्पल पहन कर आना होगा। जूता मोजा ओर घड़ी पहनकर परीक्षा केंद्र में आना परीक्षार्थियों के लिए  वर्जित है।
2. बैग,पर्स,घड़ी, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, ब्लू टूथ,ईयरफोन आदि के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं  दी जाएगी।
3. परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ-साथ एक पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य है।
4. परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी सिर्फ नीले और काले बॉल पेन का ही इस्तेमाल करेंगे।
5. सबसे महत्वपूर्ण बात किसी भी परीक्षार्थियों को बिना प्रवेश-पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
                      
Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें