Banka News:ट्रेलर और ऑटो की भिड़ंत में तीन घायल

ग्राम समाचार, बौंसी, बांका।  बौंसी के श्याम बाजार में तकरीबन शाम 5:30 बजे ऑटो और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई जिसमें  ऑटो चालक गोविंद साव ओर ऑटो में बैठे दो अन्य व्यक्ति अजित बांसफोड़ ओर रंजीत बांसफोड़ घायल हो गए।

 प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की गलत दिशा में ऑटो चालक ने गाड़ी को मोड़ दिया जिस कारण यह हादसा हो गया। जिस वक्त यह घटना घटी उस समय दो बच्चे सड़क किनारे खेल रहे थे जो बाल बाल बच गए।

ऑटो में बैठे अजित बांसफोड़ ने बताया कि वह लोग भागलपुर के अलीगंज और उनके आसपास के निवासी हैं और गंगवारा हटिया सुअर बेचने गए थे।वहीं ट्रेलर के ड्राइवर अरविंद कुमार यादव ने घटना के बाद गाड़ी को वही खड़ा कर दिया।घटना के फौरन बाद ही पुलिस मौके पर आ गयी और घायलों को बेहतर इलाज के लिए ले गयी।
Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

1 comments: