Godda news : पथरगामा कॉलेज में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का हुआ सम्मेलन

ग्राम समाचार, पथरगामा(गोड्डा)।रविवार को जनजातीय महाविद्यालय पथरगामा में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वाधान में जिला यादव का बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चुनचुन यादव ने की।

बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव थे। बैठक में चर्चा किया गया कि समाज में शैक्षणिक तथा सामाजिक एवं स्वास्थ्य की व्यवस्था कैसे सुधरे इस पर विचार विमर्श किया गया। संजय यादव ने कहा कि गोड्डा के नहर चौक पर यादव महासभा के द्वारा शैक्षणिक व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु आवास निर्माण कराया जाएगा।बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक वर्ष यादव महासभा के द्वारा पिछड़े वर्ग के 25 लड़कियों का कन्यादान कराया जाएगा। मौके पर प्रदेश बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के महासचिव केसरी यादव,जवाहर लाल यादव,जिला सचिव मिथिलेश यादव,प्रफुल्ल पुष्प,अनिल यादव,संजीव यादव,संतोष यादव,पंकज चौधरी सहित अनेक लोग मौजूद थे।
-ग्राम समाचार, पथरगामा(गोड्डा)।
Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें