Haryana News : उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी को गणतंत्र दिवस पर किया गया सम्मानित

ग्राम समाचार, रेवाड़ी(हरियाणा)। दिल्ली रोड स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री औम प्रकाश यादव ने जिला पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

एसपी नाजनीन भसीन ने सम्मानित होने वाले सभी पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री के हाथों सम्मानित होने में धारूहेड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार, बावल थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मदनलाल, रेवाड़ी सीआईए इंचार्ज विद्या सागर, धारूहेड़ा सीआईए इंचार्ज कबूल सिंह, महिला सब इंस्पेक्टर सुनीता, सब इंस्पेक्टर महीपाल, एएसआई राजेश, एएसआई रजनीश, एएसआई कपीला, ईएएसआई शेरसिंह, एचसी धर्मबीर, एचसी अमित कुमार, ईएचसी सुदेश, कांस्टेबल प्रवीन कुमार, कांस्टेबल मोहित कुमार, महिला कांस्टेबल दीपिका शामिल है।
- राजेश शर्मा, ग्राम समाचार(रेवाड़ी)।
Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें