Haryana News : पुलिस विभाग के लिये चिन्हित की गई जमीन का खाखा तैयार करने वाले एसी-वन के असिस्टेंट व विभाग की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने वाले पीआरओ की एसपी ने तारीफ की

ग्राम समाचार, रेवाड़ी(हरियाणा)। जिला पुलिस की उपलब्धियों को प्रिंट एवं इलेक्ट्रिोनिक मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने वाले जिला पुलिस प्रवक्ता एएसआई दीनदयाल व पुलिस की सहूलियत के लिए चौकी, थाना व पुलिस के जवानों के आवासीय कॉलोनी के लिए जमीन का खाखा तैयार करने वाले एसी-वन के असिस्टेंट हैड कांस्टेबल संदीप के कार्यो की एसपी नाजनीन भसीन ने तरीफ की है।

उन्होंने निरंतर इसी प्रकार कार्य करते रहने के साथ-साथ उन्हें शुभाकामनाएं भी दी है। एसपी ने बताया कि जिला पुलिस प्रवक्ता दीनदयाल ने पुलिस की उपलब्धियों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने में अहम रोल अदा किया है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस व मीडिया के बंधुओ के बीच पुलिस प्रवक्ता ने एक बेहतरीन तालमेल बनाया है। पुलिस व मीडिया के बीच जिला प्रवक्ता ने दोस्ताना व्यवाहर बनाकर पुलिस की उपलब्धियों को उनके माध्यम से जिले की जनता तक पहुंचाया है। इसलिए वे बधाई के पात्र है।
इसके अलावा एसपी ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों के रिहायश के लिए, डहीना पुलिस चौकी, सेक्टर-6 थाना, डंपिक यार्ड तथा रामपुरा थाना के लिए चिन्ही की गई जमीनों का खाखा तैयार कर, पंचायतों से प्रस्ताव पास कराने तथा उन प्रस्तावों पर पंचायत अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कर जिला उपायुक्त तक पहुंचाने में एसी-वन के असिस्टेंट हैड कांस्टेबल ने बेहतरीन कार्य किया है। इसके लिए वे भी बधाई के पात्र है।
- राजेश शर्मा, ग्राम समाचार(रेवाड़ी)।
Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें