Bhagalpur News : नेहरू युवा केन्द्र भागलपुर का जिला सांस्कृतिक उत्सव, जीवन को शान्तपूर्ण बनाता है संगीत – राजेश वर्मा


ग्राम समाचार,  भागलपुर। नेहरू युवा केन्द्र भागलपुर के द्वारा सोमवार को देवी बाबू धर्मशाला मे जिला सांस्कृतिक उत्सव 2020 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भागलपुर जिले के उप महापौर राजेश वर्मा, महादेव सिंह कॉलेज के NSS के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ बलबीर कुमार सिंह, एंव जिला युवा समन्वयक कुन्दन सागर ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर श्री वर्मा ने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा कि संगीत सभी के जीवन में अहम भूमिका निभाता है। यह हमें खाली समय में व्यस्त रखता है और हमारे जीवन को शान्त पूर्ण बनाता है। सुव्यवस्थित ध्वनि, जो रस की सृष्टि से उत्पन्न होती है, वह संगीत कहलाती है। संगीत के मोहन-सुर की मादकता का जीव जगत पर जो प्रभाव पड़ता है, वह किसी से छिपा नहीं है। संगीत हमारे जीवन में आन्तरिक और आवश्यक भूमिका निभाता है। 

यह बहुत ही हर्ष की बात है कि नेहरू युवा केन्द्र भागलपुर के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय एंव अंतरराष्ट्रीय मंच मिल रहा है।

इस अवसर पर बलबीर कुमार सिंह ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के विषय पर युवाओ को संबोधित किया। वही जिला युवा समन्वयक कुन्दन सागर ने नेहरू युवा केन्द्र भागलपुर की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में बताया। इस कार्यक्रम मे हंसराज, कुमार गौरव, प्रशांत कुमार अदि युवा कलाकारों ने समा बंधा। इस अवसर पर मौजूद डीपीओ नमामी गंगा परियोजना पीयूष वाजपेयी ने अविरल गंगा हेतु युवाओं को सहभागी बनने की अपील की।  इस कार्यक्रम के दौरान नेहरू युवा केन्द्र भागलपुर से संबंधित युवा मंडल, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सहित 200 से अधिक युवा उपस्थित थे।
- बिजय शंकर, ग्राम समाचार, भागलपुर।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें