Bhagalpur News : कला केंद्र के विकास हेतु कला केंद्र आर्ट एंड क्राफ्ट कॉलेज छात्र और छात्राओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ग्राम समाचार, भागलपुर। कला केंद्र आर्ट एंड क्राफ्ट कॉलेज भागलपुर के छात्र और छात्राओं ने जिलाधिकारी को कला केंद्र के विकास हेतु ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि कलाकेंद्र 1954 में कला संस्कृति के विकास और छात्र छात्राओं को शांति निकेतन के तर्ज पर कला शिक्षा प्रदान करने हेतु स्थापित किया गया। अपने प्रारंभ काल से ही कला केंद्र  बिहार विश्वविद्यालय तत्पश्चात भागलपुर विश्वविद्यालय से डिप्लोमा स्तर पर स्थाई संबद्धता प्राप्त है।

 फिलहाल तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से कला केंद्र को स्थाई संबद्धता प्राप्त है एवं भागलपुर विश्वविद्यालय के आदेशानुसार फाइन आर्ट के 3 विधाओं (मंजूषा पेंटिंग, ड्राइंग एंड पेंटिंग और टेक्सटाइल प्रिंटिंग डिजाइन) में सर्टिफिकेट कोर्स चल रहा है। तब से अब  सैकडों छात्रों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर का कलाकार बनाया है। आज भी कलाकेंद्र के छात्र राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जिला का नाम रौशन कर रहे हैं। पिछले दिनों कलाकेंद्र के छात्रों ने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय को राज्य स्तर पर पुरस्कार दिलाया है।

अभी हाल के दिनों में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में अपने जिला को भी कलाकेंद्र के छात्र ने ही क्राफ्ट में प्रथम पुरस्कार दिलाया। यह भागलपुर के लिए गर्व की बात है। छात्रों ने अपने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि कला केंद्र के कॉलेज स्टेटस के साथ कोई छेड़छाड़ न करते हुए इस आर्ट कॉलेज को संरक्षित संवर्धित एवं अनुदान दिलाने की दिशा में पहल की जाए। इसके साथ-साथ कला केंद्र से फ़ाईन आर्ट में स्नातक तथा स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई शुरू करने हेतु प्रशासन द्वारा पहल किया जाए। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने में गुलशन कुमार, मुस्कान, चित्रसेन कुमार, अमन, शशांकी, अभिषेक तिवारी, मृदुला सिंह, विष्णु, नेहा लाडली राज आदि मौजूद थे।

- ग्राम समाचार, बिजय शंकर, ग्राम समाचार भागलपुर।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें