Bhagalpur News : भागलपुर जिला 'बी' डिवीजन क्रिकेट लीग आज से, उद्घाटन करेंगे सांसद अजय कुमार मंडल

ग्राम समाचार,  भागलपुर । भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार से शुरू हो रहे भागलपुर जिला 'बी' डिवीजन क्रिकेट लीग की तैयारी पूरी कर ली गई है। मैच सुबह 9:30 बजे से मां क्रिकेट क्लब और स्टार इलेवन सालेपुर के बीच खेला जाएगा।

उद्घाटन मैच के समारोह में मुख्य अतिथि और उद्घाटनकर्ता भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल होंगे। विशिष्ट अतिथि सोशल एक्टिविस्ट मुकेश सिंह होंगे। गणमान्य उपस्थिति में एम. पी. प्रतिनिधि गौतम राय एवं प्रदीप कुमार भी मौजूद रहेंगे। इस टूर्नामेंट में जिले की 28 टीमें भाग ले रही हैं। यह जानकारी भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव डॉ. आनंद मिश्रा ने दी।

- बिजय शंकर, ग्राम समाचार, भागलपुर।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें