Bhagalpur News: नवगछिया के खिलाडी जेम्स एवं मौनी कुमारी का चयन बिहार के डॉप रोबाँल टीम में

ग्राम समाचार,भागलपुर। भारतीय डाँप रोबाँल फैडरेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय डॉप रोबाँल प्रतियोगिता का आयोजन शिरडी महाराष्ट्र में 30 जनवरी से आरंभ होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नवगछिया के खिलाडी जेम्स एवं मौनी कुमारी का चयन बिहार टीम में हुआ है। आज नवगछिया स्टेशन से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दोनो खिलाड़ी पटना रवाना हुए। वहाँ से बिहार राज्य टीम के साथ शिरडी जाएगै। इस अवसर पर जिला डाँप रोबाँल संघ के अध्यक्ष सह नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव,जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद, खेल संघ के अखिलेश पाण्डेय,सेवार्थ के अध्यक्ष डाँ अनंत विक्रम, बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती, संतोष कुमार सिंह, रामसेवक भगत,ताइक्वांडो कोच मो नाजिम संजय सिंह आदि उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियो ने खिलाड़ियों का उज्जवल भविष्य की कामना कर खिलाड़ियों को रवाना किया।
           बिजय शंकर, ग्राम समाचार, भागलपुर
Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें