ग्राम समाचार,कहलगांव,भागलपुर। सन्हौला प्रखंड के रविडीहा गांव के मैदान पर आयोजित स्वर्गीय सुखराज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला माधोपुर बथानी एवं चायटोला कैथपुरा टीम के बीच खेला गया। चायटोला कैथपुरा टीम के कप्तान दीपक ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला लिया। माधोपुर बथानी टीम ने 16 ओवरों में पांच विकेट पर 216 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी चायटोला कैथपुरा की टीम ने 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 101 रन ही बना पपाय। इस तरह माथोपुरबथानी टीम ने शानदार जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार माथोपुरबथानी टीम के खिलाड़ी फाइक को मिला। वहीं मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मूसी को मिला। कप्तान की भूमिका माधोपुर बथानी टीम से अरसद एवं चायटोला टीम से दीपक कुमार ने निभाई। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। टूर्नामेंनट का आयोजन स्वर्गीय सुखराज मेमोरियल क्रिकेट क्लब की सीमीत के द्वारा किया गया था। विजेता टीम को कहलगांव विधानसभा पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह कहलगांव विधानसभा पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी पवन यादव द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम को समाजसेवी अयोध्या शरण ने शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अमडंडा थाना प्रभारी अरविंद कुमार, माधोपुर बथानी पंचायत के मुखिया मंजर आलम, बोडापाठकडीहा के पंचायत समिति सदस्य कैलाश प्रसाद सिंह, मोहम्मद सज्जाद, राजेश कुमार उर्फ रुपेश कुमार जगदीश मंडल, समाजसेवी गोपाल मंडल राकेश कुमार। सुभाष साह उद्घोषक राकेश कुमार यादव इममपाइर संतोष कुमार, राजीव कुमार, स्कोरर कमलकांत, रवि कुमार आदि मौजूद थे।
बिजय शंकर, ग्राम समाचार, भागलपुर
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें