ग्राम समाचार, भागलपुर । माउंट कार्मेल स्कूल के प्रांगण में 12वीं कक्षा की छात्राओं का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 12वीं कक्षा की छात्राओं को उनकी योग्यता के आधार पर कार्मेल क्वीन की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान छात्राओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में उनकी भागीदारी एवं अनुशासन पर विशेष ध्यान रखकर प्रदान किया जाता है। कार्मेल क्वीन प्रतियोगिता में विजयी होने वाली छात्रा श्रुति दुबे, रिया तुलस्यान, निष्ठा वत्स, मुग्धा (सभी कॉमर्स) व साक्षी तिवारी (साइंस) शामिल हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर आरके मिश्रा थे। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर प्रतिभा एसी एवं 12वीं छात्रा अर्चना, रितिका व कुरातुल इस्लाम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में नृत्य व नाटक का मंचन किया गया। एसिड अटैक पर आधारित नाटक को लोगों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में छात्राओं ने प्रेयर डांस, फ्यूजन डांस और लोकनृत्य की प्रस्तुति दी, जिसमें सोनम, अपूर्वा, अनन्या, साक्षी सिंह, श्रेया और सोनाली शामिल थीं। प्राचार्य सिस्टर प्रतिभा ऐसी ने छात्राओं को अपने संबोधन में कहा कि आप जहां भी जायं, नैतिक मूल्यों को अपने में समाहित रखिएगा। उन्होंने छात्राओं से माउंट कार्मेल की परंपरा को अपने साथ लेकर चलने की उम्मीद जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वागत भाषण चहेता एवं यामिनी ने किया। मंच संचालन आदिती झा, अंकिता केसरी, श्रेया, आद्या, अंबिका, सोनम, स्नेहा, देवयानी, आकांक्षा, भावना, मोनीबा खान आदि ने किया। प्राचार्य, उप प्राचार्या सिस्टर आशा, सीनियर सेक्शन की कोऑर्डिनेटर सिस्टर मीरा, जूनियर सेक्शन की कोऑर्डिनेटर सिस्टर सेबरीन एवं सिस्टर एसप्रांजा ने बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी टीचिंग व नन टीचिंग स्टाफ शामिल थे।

- बिजय शंकर, ग्राम समाचार, भागलपुर।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें