Bhagalpur News:भागलपुर जिला 'बी' डिवीजन क्रिकेट लीग, बादशाह क्रिकेट क्लब ने एमसीसी बिहपुर को 97 रनों से किया पराजित

ग्राम समाचार,भागलपुर। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला 'बी' डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को बादशाह क्रिकेट क्लब ने एमसीसी बिहपुर को 97 रनों से पराजित कर दिया।

 बादशाह क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से बल्लेबाजी में अभिषेक ने 63, दीपक ने 62 व प्रशांत ने 61 रनों की शानदार पारी खेली। राहुल ने नाबाद 17 रन बनाए। एमसीसी बिहपुर की ओर से गेंदबाजी में मो. तौसीफ ने दो विकेट, रियाज, श्याम सुंदर व राहुल ने क्रमशः एक-एक विकेट झटका। 239 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीसी बिहपुर की टीम 24.3 ओवर में 141 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी में गौरव ने सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेली। प्रतीक ने 18, शेखर ने नाबाद 12 रन बनाए। बादशाह क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में आशुतोष ने 3 विकेट, इम्तियाज, प्रशांत व आलोक ने क्रमशः दो-दो विकेट लिये। अंपायर की भूमिका मो. फैजी व मो. इबादुल ने निभाई। स्कोरर अमन थे। 31 जनवरी को सुबह 9:30 बजे से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में सनलाइट क्रिकेट क्लब नारायणपुर बनाम मिराज क्रिकेट क्लब कहलगांव के बीच मैच खेला जाएगा।
                              बिजय शंकर, ग्राम समाचार, भागलपुर
Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें