Bhagalpur News:6 मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

ग्राम समाचार,भागलपुर। भागलपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का उद्भेदन करने में सफलता हासिल की है। मंगलवार को डीएसपी राजवंश सिंह ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि दिनांक बीते 27 जनवरी को वादी विरेन्द्र कुमार आनन्द के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था कि उनकी करिजमा मोटरसाईकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है।

 सूचना मुझे थानाध्यक्ष बबरगंज द्वारा दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस उपाधिक्षक नगर राजवंश सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बबरगंज एवं स०अoनि० इन्द्रजीत सिंह, पु0अ०नि० सिकंदर कुमार एवं थाना में उपलब्ध बल की टीम बनाई गई और उक्त टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सी०सी०टी०वी0 फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध विक्की कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके बयान पर उसके तीन साथी सुमित कुमार पे0 श्याम दास, दिलीप दास पे0 स्व० तपेश्वर दास और राहुल कुमार पे0 प्रहलाद दास को गिरफ्तार किया गया। दिलीप दास के बयान के आधार पर बॉका जिला के जगतपुर ग्राम से कैलाश दास, करण दास को चोरी किये गये करिजमा मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़ाये चोरो में से विक्की कुमार, सुमित कुमार, दिलीप दास और राहुल कुमार के द्वारा महेशपुर के एक खाली घर में चोरी करने का आरोप में मोजाहिदपुर (बबरगंज) कांड संख्या-2/2020 दिनांक-01.01.2020 धारा-457/385 भा0द0वि0 दर्ज किया गया है।
                              बिजय शंकर, ग्राम समाचार, भागलपुर
Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें