Bhagalpur News:दो दिवसीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन

ग्राम समाचार,कहलगांव,भागलपुर। सन्हौला प्रखण्ड अन्तर्गत ग्रीन पार्क स्टेडियम चखमजा में दो दिवसीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल कुश्ती का विधिवत उद्घाटन संयुक्त रूप से बड़ीनाकी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद मुस्तकीम आलम, नजीरुद्दीन पूर्व मुखिया, मु०सत्तार सरपंच, जोतिष साह पैक्स अध्यक्ष, कुश्ती  प्रतियोगिता अध्यक्ष इकराम आलम,सचिव मुर्शिद आलम,रामदेव साह, यूनुस, मुस्ताक, शाहबाज, फैयाज, दसरथ साह ने किया। दंगल कुश्ती का फाइनल मुकाबला बुधवार को होगा।इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10 भर चांदी का सिक्का, द्वितीय पुरुस्कार 8 भर चांदी का सिक्का एवं तृतीय पुरुस्कार 6 भर चांदी का सिक्का दिया जाएगा। वहीं इस प्रतियोगिता में ख़रीब डेढ़ दर्जन पहलवानो ने अपना दम खम दिखाया और ग्रामीणों का दिल जीत लिया।

पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांव पेंच को दर्शकों के सामने रखा। वहीं मुखिया प्रतिनिधि मुस्तकीम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल आपसी भाईचारे व सद्भाव का परिचय देता है। खेल हर तरह से अति उत्तम है। ग्रामीण क्षेत्रो में इस तरह का आयोजन किया जाना चाहिए ताकि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी भी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दिखा सके। वही कमिटी के सचिव मोोहम्म मुरशीद आलम ने कहा कि इस तरह की खेेल ग्रामीण क्षेत्रों में होना चाहिए ताकि  राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपने जलवा को बिखेरने का  काम करे ताकि वो अपने जिले के साथ साथ राज्य का नाम रोशन कर सके। इस अवसर पर अध्यक्ष इकराम आलम ने बताया कि  बुधवार को,झारखण्ड, बिहार ,उत्तरप्रदेश , देवरिया, बंगाल व् उड़ीसा से भी पहलवान बुलाया गया है।जो बिहार में अपना जलवा बिखेरेंगे। कुश्ती दंगल को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे जो शाम 5 बजे तक कुश्ती दंगल का आनंद लिया।
                              बिजय शंकर, ग्राम समाचार, भागलपुर
Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें