ग्राम समाचार,नवगछिया,भागलपुर। रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी पावर ग्रिड के समीप एनएच 31 सड़क मार्ग पर सोमवार की शाम थाना क्षेत्र के रंगरा निवासी एवं सी एस पी संचालक संतोष कुमार मोदी से बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने 2 लाख रुपये लूट लिये। घटना के बाद थाने आकर पीड़ित सीएसपी संचालक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सीएसपी संचालक संतोष कुमार मोदी ने रंगरा थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। रंगरा थाने में दिए अपने आवेदन में सीएसपी संचालक ने बताया है कि सोमवार की शाम को लगभग सवा चार बजे वे स्टेट बैंक नवगछिया शाखा से 2 लाख की नगदी लेकर निकले। इसी दौरान भवानीपुर चौक के समीप से एक हरे रंग के अपाचे मोटरसाइकिल से दो अज्ञात अपराधियों ने पीछा करना शुरू किया। मगर मुझे इसका अंदाजा नहीं लग पाया और मुरली चौक से जैसे ही आगे बढ़ा। मदरौनी पावर ग्रिड के ठीक पहले अपराधियों ने ओवरटेक कर गाड़ी रुकवा दिया और गाली गलौज करते हुए मेरे कनपटी में हथियार सटा दिया और जबरदस्ती बैग को छीन लिया। वारदात को अंजाम देकर सभी लुटेरे वापस नवगछिया की ओर भाग निकले। पीड़ित सीएसपी संचालक ने बताया कि बाइक चला रहे सांवले रंग का एक अपराधी का कपड़े से मुंह ढका था जबकि पीछे में बैठे हट्टा कट्टा गोरे रंग का अपराधी हेलमेट पहने हुए थे। बैग में 2 लाख नगदी के अलावे कई ग्राहकों के पास बुक एवं अन्य आवश्यक कागजात भी थे। इस बाबत पूछे जाने पर रंगरा थाना अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने कहा कि सीएसपी संचालक के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है घटना की जांच की जा रही है।
बिजय शंकर, ग्राम समाचार, भागलपुर
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें