Bhagalpur News:राजद नेता एवं पूर्व मंत्री अब्दुल गफूर के निधन पर राजद ने व्यक्त किया शोक

ग्राम समाचार,भागलपुर। युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने राजद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मो.अब्दुल गफूर के निधन पर गहरी शोक संवेदना एवं दुख व्यक्त किया है। पूर्व सांसद ने कहा कि गफूर साहब जी हर दिल अजीज और मिलनसार व्यक्ति थे। वो निष्पक्ष विचार के थे। उनके से निधन से राजद परिवार को अपूरणीय क्षति है। युवा राजद के प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि उनके निधन से पूरा राजद परिवार मर्माहत है। उनके सामाजिक क्षेत्रों में किये गए कार्यों को भुलाया नही जा सकता हैं। शोक व्यक्त करने वालो में नाथनगर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी राबिया खातून, मो.सलाउद्दीन अंसारी,चंद्रशेखर यादव,अलखनिरंजन पासवान, नंदू यादव,मो.समीम,सहित दर्जनों राजद नेता शामिल है।
                              बिजय शंकर, ग्राम समाचार, भागलपुर
Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें