ग्राम समाचार, बांका। मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा एनसीईआरटी एवं निपा के सहयोग से पांच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण का कार्यक्रम बीआरसी बौंसी में आयोजित किया गया।जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अरुण कुमार राय एसआरपी कृष्ण मोहन शर्मा केआरपी संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।
निष्ठा प्रशिक्षण के इस मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं को ध्यानपूर्वक प्रशिक्षण करने की सलाह दी और प्राप्त प्रशिक्षण की जानकारी को अमल में लाने की भी सलाह दी।
निष्ठा के तहत 50-50 शिक्षकों का 3 बैच बनाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। 5 दिन तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में कुल 12 मॉड्यूल में अलग-अलग विषय के बारे में शिक्षकों को जानकारी दी जाएगी। कला, आईसीटी का प्रयोग करके किस प्रकार शिक्षक बेहतर तरीके से बच्चों को उनके विषय वस्तु के बारे में जानकारी देते हैं इसके बारे में उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण के इस मौके पर डेढ़ सौ शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें