Bhagalpur News : जिला प्रशासन एकादश ने नागरिक एकादश को 24 रनों से किया पराजित

ग्राम समाचार, भागलपुर। जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भागलपुर जिला प्रशासन द्वारा सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में 26 जनवरी को भागलपुर जिला प्रशासन और नागरिक एकादश के बीच क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें प्रशासन एकादश ने नागरिक एकादश को 24 रनों से पराजित कर दिया।

टॉस प्रशासन एकादश ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 150 रनों का स्कोर खड़ा किया। प्रशासन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए टीम के कप्तान जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने 40 गेंदों पर नाबाद 63 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 4 आकर्षक चौके लगाए। टीम के उप-कप्तान वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने तेज खेलते हुए 7 गेंदों पर नाबाद 17 रन बनाये । उन्होंने दो बेहतरीन चौके भी जड़े। विकास ने 12 रनों का योगदान दिया । सन्हौला बीडीओ अरविंद ने 10 रन और सदर एसडीओ आशीष नारायण ने 9 रन बनाए। सिटी डीएसपी राजवंश अपना खाता नहीं खोल सके। भागलपुर नागरिक एकादश की ओर से गेंदबाजी में डाॅ. अरशद और डाॅ. मणि भूषण ने एक-एक विकेट लिये।

151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागरिक एकादश की टीम 18 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 126 रनों पर सिमट गई। नागरिक एकादश की ओर से बल्लेबाजी में आलोक कुमार ने 37 रनों की पारी खेली। फैसल ने 19, डाॅ. जयशंकर ठाकुर ने 15, प्रसन्न कुमार सिंह ने 14 रनों का योगदान दिया। भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से गेंदबाजी में सबौर सीओ ने दो विकेट लिये। सोनू ने एक विकेट लिया। वहीं टीम के उप कप्तान वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने आखिरी ओवर में कसी हुई गेंदबाजी कर टीम को जीता दिया।

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सबौर के सीओ और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक नसर आलम को घोषित किया गया।

मैच में अंपायर की भूमिका गुड्डू पांडे और धर्मजय ने निभाई। स्कोरर शुभम सिंह थे। मैच का संचालन जिला खेल पदाधिकारी प्रमोद कुमार यादव और भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू ने किया। कॉमेंटेटर मो. सादिक हसन थे। मौके पर भागलपुर जिला प्रशासन के अधिकारी एवं विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी मौजूद थे।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें